फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गली से निकलने को लेकर हुआ विवाद, छत से धक्का देकर मजदूर की हत्या

Tue, 29 Oct 2019 01:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुंडली(सोनीपत)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

गांव नाथूपुर में गली से निकलने को लेकर हुए विवाद में एक युवक के साथ पड़ोसी ने मारपीट कर दी। उसके बाद भी मामला शांत नहीं हुआ और पड़ोसी ने युवक और उसके साथी को छत से धक्का दे दिया, जिससे युवक की मौत हो गई और उसका साथी घायल हो गया।

विज्ञापन


इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। वहीं इस मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पंजाब के जालंधर में गुरदास नगर निवासी कुलविंद्र और अरविंद्र काफी समय से नाथूपुर गांव में किराए के मकान में रह रहे थे। उनका पड़ोसी राजकुमार और प्रीतम से गली में निकलने को लेकर विवाद चल रहा था। इस विवाद में उनके बीच कई बार झगड़ा हो चुका था। गली से निकलने को लेकर शनिवार को उनके बीच फिर से झगड़ा हो गया, जिसमें राजकुमार और प्रीतम ने कुलविंद्र व अरविंद्र के साथ मारपीट कर दी।
विज्ञापन


उसके बाद कुलविंद्र और अरविंद्र मकान की छत पर पहुंच गए तो उनको वहां धक्का दे दिया गया। जिससे कुलविंद्र (25) की मौत हो गई और उसका साथी अरविंद्र घायल हो गया। इस घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची कुंडली थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कुंडली औद्योगिक क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें