फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बखेता के रजवाहे में मिला ऑटो चालक का शव, दोस्त पर हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। गांव बखेता के खेतों में बने रजवाहे में मंगलवार सुबह ऑटो चालक का शव पड़ा मिला। शव को देख लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय लोगों और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंचे और शव की शनाख्त ऑटो चालक संदीप के रूप में की। मृतक के भाई ने पुलिस को बताया कि सोमवार की रात के समय में गांव के ही संदीप (आरोपी) के साथ सड़क पर बात करते हुए देखा था। भाई के बयान पर आईएमटी थाना पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया। साथ ही पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

मृतक के भाई राजेश ने आरोप लगाते हुए पुलिस को बताया कि उसका बड़ा भाई संदीप सोमवार की शाम चार बजे अपनी ऑटो में गांव के ही दोस्त संदीप के साथ खरखौदा में ट्रैक्टर का टायर लेने के लिए गया था। रात को साढ़े नौ बजे दिल्ली से आते वक्त बखेता मोड़ हुमायुंपुर के पास संदीप व उसका साथी संदीप ऑटो को स्टार्ट कर रहे थे। उनको यह भी कहा कि रात काफी हो चुकी है जल्दी से घर आ जाओ। सुबह के समय दूध लेने के लिए गांव से एक किलोमीटर दूर निकला ही था, तो सड़क किनारे संदीप की आटो खड़ी हुई थी और नीचे खेत की तरफ संदीप का शव पड़ा हुआ था, जिसे देखा तो शरीर पर काफी संख्या में चोट के निशान बने हुए थे। मृतक के भाई ने शक जताया है कि गांव के ही संदीप ने बड़े भाई हत्या कर शव को नीचे रजवाहे में डाला है। संदीप दो बेटो का पिता था। मृतक अपने भाई से अलग रह रहा था और घर में कमाने वाला सिर्फ संदीप ही था।
आरोपी को जल्द पकड़ेंगे
सुबह के समय सूचना मिली थी कि सड़क किनारे रजवाहे के अंदर एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। जिसकी पहचान गांव के ही ऑटो चालक संदीप के रूप में हुई है। आरोपी मौके से फरार है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नीतिश अग्रवाल, आईएमटी थाना प्रभारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें