फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: फायरिंग केस में युवक चार दिन के रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
कलानौर (रोहतक)। कस्बे के मोबाइल फोन विक्रेता मुकेश को 25 दिन पहले गोली मारने के आरोप में पुलिस ने चरखी दादरी जिले के गांव बौंदकलां निवासी नितीश को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को आरोपी को पुलिस ने अदालत में पेश किया जहां से चार दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी से घटनास्थल की निशानदेही कराई।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, मुकेश ने शिकायत दी थी कि उनकी विश्वकर्मा धर्मशाला के पास मोबाइल फोन रिपेयरिंग की दुकान है। 10 मई की शाम 6 बजे दो युवक मोबाइल रिपेयर करवाने आए। उन्होंने रिपेयरिंग से मना कर दिया। इसके बाद बौंदकलां के अजित का फोन आया और फोन ठीक करने को कहा।
मुकेश के मना करने पर अजित ने फोन पर गालियां दीं और पानी की डिग्गी के पास बुलाया। मुकेश पानी की डिग्गी के पास पहुंचा तो अजित तीन अन्य युवकों के साथ खड़ा था। आरोप है कि युवकों ने मुकेश को पकड़ लिया। इसके बाद अजित ने मुकेश को गोली मार दी। मुकेश जान बचाने के लिए भागकर एक दुकानदार के पास पहुंचा। वहां से उसे पीजीआई में दाखिल कराया गया। पुलिस ने आरोपी नितीश को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

बौंदकलां में की थी लेक्चरर की हत्या
पुलिस को जांच में पता चला है कि कलानौर में फायरिंग के बाद आरोपियों ने रंजिश के चलते बौंदकलां में आईजी कार्यालय में तैनात पुलिसकर्मी के भाई और लेक्चरर ललित की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन


फोटो कैप्शन सौजन्य संवाद।

कलानौर डिग्गी वाली गली में निशानदेही करवाते हुए चौकी प्रभारी अनिल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें