फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: अग्निवीर भर्ती रैली में झज्जर-बहादुरगढ़ के युवाओं ने लगाई दौड़

विज्ञापन
राजीव गांधी स्टेडियम के गेट पर झज्जर के युवाओं के प्रमाण पत्रों की जांच करते सेना के जवान। अमर उज?
विज्ञापन
रोहतक। अग्निपथ योजना के तहत राजीव गांधी खेल परिसर में चल रही भर्ती रैली के दूसरे दिन झज्जर-बहादुरगढ़ के युवाओं ने दौड़ में भाग लिया। भर्ती के दौरान झज्जर-बहादुरगढ़ के 2500 में से मात्र 1600 युवाओं ने ही दौड़ में भाग लिया। जबकि 900 युवा दौड़ के लिए नहीं समय पर नहीं पहुंचे। भर्ती रैली में बुधवार को सोनीपत के युवा दौड़ में शामिल होंगे।
विज्ञापन

सेना भर्ती कार्यालय के भर्ती निदेशक कर्नल दीपक कटारिया ने बताया कि अग्निपथ योजना के तहत 28 नवंबर से 13 दिसंबर तक राजीव गांधी खेल परिसर में अग्निवीर (जनरल ड्यूटी, क्लर्क, स्टोरकीपर, टेक्निकल एंड ट्रेड्समैन) की भर्ती रैली आयोजित की जा रही है। इसके साथ ही सोल्जर टेक्निकल, नर्सिंग असिस्टेंट, वेटेनरी व आरटी जेसीओ पदों के लिए भी भर्ती रैली हो रही है। मंगलवार को झज्जर-बहादुरगढ़ के युवाओं ने भर्ती रैली में शामिल होकर अपनी शारीरिक परीक्षा दी। बुधवार को सोनीपत के युवा शारीरिक परीक्षा में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें