सुबह परिवार के अन्य लोगों की नींद खुली और उसके कमरे में जाकर देखा तो वह घायल अवस्था में लहूलुहान पड़ा था। शुक्रवार तड़के परिजन ने आनन-फानन उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। जहां पर इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया।
रोहतक के पुरानी सब्जी मंडी थानाक्षेत्र के खोखरा कोट मोहल्ले में घर में घुसकर एक युवक की चाकू से नस काट दी। घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया, जहां पर शुक्रवार तड़के युवक ने दम तोड़ दिया। युवक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात हत्यारे के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
खोखरा कोट निवासी मनोज अपने घर में वीरवार रात को सोया था। आधीरात के बाद उसके घर में बदमाश घुस गया और मनोज की नींद टूट गई। आरोप है कि युवक ने बदमाश को पकड़ लिया और उसे अपने आप को छुड़ाने के लिए चाकू से हमला कर दिया। जिससे मनोज के हाथ की नस कट गई और उसके हाथ से काफी खून बहने के कारण बेहोश हो गया।
सुबह परिवार के अन्य लोगों की नींद खुली और उसके कमरे में जाकर देखा तो वह घायल अवस्था में लहूलुहान पड़ा था। शुक्रवार तड़के परिजन ने आनन-फानन उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। जहां पर इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने घटना की सूचना मिलने के बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
पुरानी सब्जी मंडी थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि युवक के हाथ की नस कटने के कारण अधिक खून बह गया। जिससे उसकी इलाज के दौरान शुक्रवार तड़के मौत हो गई। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।