पीड़ित महिला रेलवे स्टेशन पर पहुंची। जब वह रेलगाड़ी में सवार हो रही थी तो उसी दौरान किसी ने पीछे से उनकी गर्दन पर झपट्टा मारा और करीब ढाई तोले की चेन को झपटकर ले गए।
रोहतक रेलवे स्टेशन पर वीरवार शाम को ट्रेन में सवार होते समय एक महिला की सोने की चेन बदमाश ने झपट ली। महिला बहादुरगढ़ से रोहतक बेटी की शादी के लिए सामान खरीदने के लिए आई थी। घटना के बाद पीड़िता की शिकायत पर जीआरपी ने केस दर्ज कर लिया है। हालांकि घटना के तत्काल बाद पुलिस ने बदमाश की तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
बहादुरगढ़ निवासी प्रमिला की बेटी की अगले माह में शादी होनी है। उसी की तैयारियों को लेकर वह बेटी के साथ रोहतक में सामान खरीदने के लिए आई थी। वीरवार की सुबह से शाम तक सामान खरीदने के बाद रेलवे स्टेशन पर पहुंची। जब वह रेलगाड़ी में सवार हो रही थी तो उसी दौरान किसी ने पीछे से उनकी गर्दन पर झपट्टा मारा और करीब ढाई तोले की चेन को झपटकर ले गए।
पीड़िता ने शोर मचाया, लेकिन जब तक बदमाश गायब हो चुका था। घटना की सूचना जीआरपी को दी गई तो आनन-फानन चार-पांचपुलिसकर्मियों की टीम ने महिला के साथ बदमाश की तलाश की। साथ ही वहां पर घूमने वाले लोगों की शिनाख्त परेड भी कराई, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली। पुलिस ने चेन झपटने की घटना की रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।