फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में मध्यप्रदेश के युवक को लूटा: नए बस स्टैंड के बाहर से जबरन ऑटो में बैठाया, मोबाइल और नकदी छीनी

Tue, 09 Jan 2024 10:19 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)

सार

रोहतक में युवक से लूट का मामला सामने आया है। वारदात को अंजाम ऑटो चालक और उसके साथियों ने दिया है। युवक पहले तो ऑटो में जबरन बैठा लिया। उसके बाद युवक से मारपीट कर फोन और नकदी छीन ली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक में ऑटो चालक ने जबरन मध्यप्रदेश के युवक को नए बस स्टैंड के बाहर से ऑटो में बैठाया और अपने दो साथियों के साथ मिलकर उसका मोबाइल फोन व पर्स छीन लिया। युवक ने चलती ऑटो से कूदकर जान बचाई। पुलिस ने ऑटो चालक व उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली शिकायत के अनुसार
मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले के गांव कमल नगर निवासी जयसिंह यादव ने बताया कि वह गैस पाइप लाइन मिस्त्री का काम करता है। साथ ही रोहतक की रामगोपाल कॉलोनी में किराये पर कमरा लेकर रहता है। सोमवार रात करीब 11 बजे नए बस स्टैंड पर खड़ा था, क्योंकि दिल्ली जाने के लिए बस नहीं मिली। वापस किराये के मकान में जाना चाहता था, लेकिन कोई साधन नहीं मिला। एक ऑटो चालक से कहा कि क्या वह फोन पे या गुगल से ऑनलाइन किराया ले लेगा।

उसने मना कर दिया। तभी दूसरा ऑटो चालक आया बोला, मैं ऑनलाइन किराया ले लूंगा। ऑटो में दो युवक पहले से बैठे थे। उसने मना किया, लेकिन ऑटो वाले बार-बार कहकर बैठा लिया। दोनों युवकों ने उसे पीछे बीच में बैठा लिया। एक-दूसरे का नाम मोनू, प्रमोद व मनोज बोल रहे थे। युवकों ने उसका फोन ले लिया और पासवर्ड पूछने लगे।
विज्ञापन


उसने पासवर्ड बताने से मना कर दिया। युवकों ने मारपीट शुरू कर दी। जबरदस्ती पर्स भी छीन लिया। वह उतरने का प्रयास करने लगा, लेकिन युवकों ने मारपीट करते हुए उतरने नहीं दिया। वह किसी तरह चलती ऑटो से कूद गया। पुलिस ने उसे घायल हालत में सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। आरोपी मोबाइल व पर्स ले गए। पर्स में आधार कार्ड ,पैन कार्ड, कम्पनी का आईकार्ड, डेबिट कार्ड व अन्य सामान था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें