महम। स्थानीय वार्ड-3 में रहने वाले एक युवक को महम शहर के साथ लगते गांव खेड़ी में बुलाकर मारपीट की गई। युवक ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। दी शिकायत में अनिल निवासी वार्ड-3 महम ने बताया कि उसे पांच जनवरी के दिन एक युवक ने फोन करके खेड़ी गांव में स्थित आंगनबाड़ी के पास बुलाया। आरोप है कि वहां पर सात अन्य युवक भी मिले तथा उसके साथ मारपीट की। उसको लाठी से सिर में चोट मारी गई। पुलिस ने राहुल उर्फ बोस व सात अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।