फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूथ फेस्टिवल

विज्ञापन
वैश्य कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में शनिवार को को जोनल यूथ फेस्टिवल झंकार-19 में प्रथम स्टेज पर जे 4(वैश्
विज्ञापन
वैश्य इंजीनियरिंग कॉलेज में शनिवार को युवा महोत्सव झंकार-2019 में दूसरे दिन 5 मंचों पर 30 कॉलेजों की 161 टीमों के 800 प्रतिभागियों ने धमाल मचाया। शनिवार को मंच पर हरियाणवी, राजस्थानी, पंजाबी, महाराष्ट्र व गुजरात के लोक नृत्यों पर युवा जमकर थिरके। इन प्रस्तुतियों के जरिए मंच पर मिनी उत्तर भारत की तस्वीर को जीवंत कर दिया। इस दौरान युवाओं ने बढ़ते प्रदूषण को लेकर समाज को सचेत करने के साथ किसानों की दयनीय स्थिति के चलते आत्महत्या करने सरीखे गंभीर मुद्दे उठाए। सोलो डांस के जरिए युवाओं ने मंच से इन समस्याओं के समाधान का संदेश दिया। वन एक्ट प्ले के जरिए सरकारी नीतियों पर कटाक्ष, जातपात, बेटा बेटी में बराबरी, जल व पर्यावरण संरक्षण सरीखे सामाजिक मुद्दे उठाए। पोस्टर मेकिंग के जरिए स्वच्छ हरियाणा, कोलाज में सांप्रदायिक सौहार्द व बेस्ट आउट आफ वेस्ट से सृष्टि (पृथ्वी) के नष्ट होने का खतरा दर्शाया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एलपीएस बोसार्ड के निदेशक के तौर पर राजेश जैन ने युवाओं को जोश के साथ होश से काम लेने की सलाह देते हुए जीवन में सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य डॉ. दीपक गोयल ने कहा कि यूथ फेस्टिवल झंकार में युवाओं का जोश साफ नजर आ रहा है। बेहतर प्रस्तुति के जरिए अपनी प्रतिभाग का लोहा मनवा रहे हैं। वैश्य सोसायटी प्रधान विकास गोयल ने कहा कि युवा महोत्सव युवाओं को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने व उसे निखारने का मंच है। युवाओं को इसमें बढ़ चढ़ कर भाग लेना चाहिए। कोषाध्यक्ष पवन मित्तल ने कहा कि ऐसे आयोजन विभिन्न क्षेत्रों के छात्रों एक मंच देकर उनकी संस्कृति को साझा करने का अवसर देते हैं। इस मौके पर आयोजक सचिव डॉ. संजय जिंदल, अनिल बिंदल, सतीश गोयल, सुभाष गुप्ता, मुकेश गुप्ता, राहुल जैन, मनीष बंसल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें