फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुअकबरपुर के खेतों में पति की चार गोली मार हत्या, पत्नी को मारी दो गोली

विज्ञापन
गांव बहु अकबरपुर में गोली लगने के बाद पीजीआई में भर्ती घायल महिला सविता ।
विज्ञापन
गांव बहु अकबरपुर में 100 गज के प्लाट के विवाद में गांव के एक ही युवक ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर शनिवार दोपहर करीब दो बजे घर में घुसकर महिला को दो गोली मारकर घायल कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने घर से करीब एक किलोमीटर दूर खेतों में काम कर रहे महिला के पति पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। सिर में गोली लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। वहीं घर में घायल पड़ी महिला को आसपास के लोगों ने पीजीआई के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस, एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और जरूरी तथ्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई के शव गृह में रखवा दिया है। रविवार को पोस्टमार्टम होगा। पुलिस ने महिला के बयान पर एक नामजद समेत तीन आरोपियों के खिलाफ धारा 302, 307, 120बी, आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महिला बचाव में भागी तो बदमाशों ने कूल्हों में मारी गोली
पुलिस को दिए बयान में 32 वर्षीय सविता ने बताया कि शनिवार दोपहर वह पड़ोसी महिला (जेठानी) के साथ घर के आंगन में चारपाई पर बैठी थी। इसी दौरान घर के बाहर एक बाइक आकर रुकी। इस दौरान गांव निवासी सीने व दो अन्य युवक घर में घुस आए। घर में घुसते ही तीनों ने पिस्तौल निकाली और सविता की ओर तान दी। इस दौरान पड़ोसन महिला बोली कि ये क्या कर रहे हो, बहुत गलत हो जाएगा। इस बीच जब सविता बचाव में कमरे की ओर भागने लगी तो आरोपियों ने पीछे से उसे दो गोलियां मारी, जो उसके कूल्हों में जा लगी। इसके बाद आरोपी महिला के पति अमित को खेतों में देख लेंगे कहते हुए वहां से भाग निकले। बाद में पड़ोसन महिला गोली मार दी, गोली मार दी चिल्लाते हुए बाहर निकली। इसके बाद भीड़ जमा हो गई।
घर से एक किलोमीटर दूर खेतों में काम कर रहे अमित को मारी चार गोलियां
सविता को गोली मारने के बाद आरोपी सीने ने कहा कि अमित खेतों में है, हम उसे वहीं देख लेंगे। ये कहते हुए तीनों बदमाश वहां से निकले और बाइक पर सवार होकर घर से करीब एक किलोमीटर दूर खेतों में पहुंचे। आरोपियों के हाथों में पिस्तौल देख अमित पैदल ही खेतों में दौड़ा, लेकिन आरोपियों ने उसके सिर में गोली मारी। नीचे गिरने के बाद आरोपियों ने अमित को तीन और गोलियां मारी, एक उसके पेट और दो उसके हाथ में लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें