फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक के डोभ गांव में गोली लगने से युवक की मौत: निजी अस्पताल में तोड़ा दम, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी उलझी

Thu, 07 May 2026 11:28 AM IST
Naveen माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)

सार

बहुअकबरपुर थाना प्रभारी महेंद्र कौशिक ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घायल के पास कोई बंदूक या पिस्तौल नहीं थी। ऐसे में हत्या की संभावना से इंकार नहीं कर सकते। परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद ही पूरी वारदात से पर्दा उठ सकेगा।
विज्ञापन
मृतक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक-भिवानी रोड स्थित डोभ गांव में वीरवार को युवक आनंद उर्फ अन्ना (32)की संदिग्ध हालत में गोली लगने से मौत हो गई। आनंद ने आत्महत्या की है या किसी ने गोली मारी है, इसकी पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सूचना मिली है कि आनंद उर्फ अन्ना गांव के युवक राहुल के मकान के पास घायल हालत में मिला। उसके सीने में गोली लगी हुई है। तत्काल उन्हें पुराने बस स्टैंड के नजदीक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

बहुअकबरपुर थाना प्रभारी महेश कौशिक ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घायल के पास कोई बंदूक या पिस्तौल नहीं थी। ऐसे में हत्या की संभावना से इंकार नहीं कर सकते। परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद ही पूरी वारदात से पर्दा उठ सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें