फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पेट दर्द होने पर गलत दवाई खाने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। कलानौर क्षेत्र के कहानौर गांव में पेट दर्द होने पर गलत दवाई खाने से संदीप (45) की शनिवार को मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, शनिवार सुबह से ही संदीप के पेट में दर्द था और वे परेशान थे। दोपहर करीब 2 बजे उन्होंने घर पर रखी दवाई खा ली। करीब आधे घंटे बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी। परिजन उन्हें कहानौर के सीएचसी ले गए जहां से उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


कलानौर थाना प्रभारी रविंद्र ने बताया कि गलत दवाई खाने से संदीप की मौत हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों को सौंप दिया। संदीप के तीन बच्चे हैं जिनमें एक बेटी और दो बेटे हैं। बेटी की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें