फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: जींद आउटर बाईपास पर बरातियों की कार पलटी, काहनौर के हलवाई की मौत

Fri, 16 Dec 2022 03:58 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक

सार

बरात काहनौर से गोहाना जा रही थी। चालक का संतुलन बिगड़ने से हादसा हुआ। चालक पर लापरवाही से गाड़ी चलाने का आरोप है।
विज्ञापन
रोहतक में सड़क हादसे में युवक की मौत। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रोहतक शहर के जींद रोड को गोहाना रोड से मिलाने वाले आउटर बाईपास पर गुरुवार रात बरातियों की कार सड़क किनारे पलट गई। हादसे में काहनौर के 24 वर्षीय राहुल की मौत हो गई, जबकि चार बाराती बाल-बाल बच गए। राहुल पढ़ाई के बाद हलवाई का कार्य करता था। इस संबंध में सिटी थाने में केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक काहनौर निवासी प्रदीप ने दी शिकायत में बताया कि उनके दोस्त रवींद्र की बारात गोहाना जा रही थी। सभी दोस्त एक कार में सवार होकर जा रहे थे। कार गांव का सचिन चला रहा था। जब वे जींद चौंक से बाईपास होते हुए गोहाना रोड की तरफ जा रहे थे। मोड़ पर अचानक चालक सचिन का संतुलन बिगड़ गया। क्योंकि कार तेज गति से चला रहा था। अचानक गाड़ी मोड़ पर पलट गई।

इसमें अगली सीट पर कंडक्टर साइड बैठा राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया। बाकी को मामूली चोटें ही आई। उसे पीजीआई ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। आरोप है कि कार चालक सचिन की लापरवाही से हादसा हुआ है। पुलिस सूचना पाकर मौके पर पहुंची और पोस्टर्माटम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। साथ ही आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें