रोहतक। भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व से प्रभावित होकर मंगलवार को बड़ी संख्या में युवाओं व महिलाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
भाजपा कार्यालय मंगल कमल में मंडल अध्यक्ष कपिल खत्री व रमेश देशवाल के नेतृत्व में आए नए कार्यकर्ताओं को जिलाध्यक्ष एडवोकेट रणवीर ढाका ने सदस्यता ग्रहण कराई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र और हरियाणा सरकार की जनहितकारी योजनाओं से प्रेरित होकर लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं।
पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में खेड़ी सांपला से राजकुमार, विजेंद्र, मंजीत,सागर, राजेश, मोहित, रमेश,मंजू, पूजा, राजवंती, सरोज, कविता,आरती, सोनी,मुकेश,लाली, आशु, सोनी एवं उषा सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे। ब्यूरो