जींद। जुलाना से 19 वर्षीय युवती के रात को घर से बिना बताए चली गई। युवती घर से करीब 2.50 लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के गहने और मोबाइल फोन भी अपने साथ ले गई है। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है।
एक महिला ने बताया कि 16 नवंबर की रात उसकी 19 वर्षीय बेटी घर में बिना किसी को बताए कहीं चली गई। सुबह परिजनों को उसके घर पर नहीं होने का पता चला। इसके बाद उन्होंने रिश्तेदारियों और आसपास के क्षेत्र में उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा।घर में जांच करने पर अलमारी में रखे करीब 2.50 लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के गहने और मोबाइल फोन भी नहीं मिले। परिजनों ने आशंका जताई कि युवती इन्हें अपने साथ लेकर गई है। थाना प्रभारी कमल कुमार ने बताया कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।