संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। युवती से मारपीट और छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि अखिल नामक युवक ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर युवती और उसकी दादी को पीटा। घटना 8 जुलाई को दोपहर करीब 2 बजे युवती की दुकान पर हुई।
पीड़िता ने पुरानी सब्जी मंडी थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। शिकायत में बताया है कि उसके पिता की परचून की दुकान है। वह और उसके दादा-दादी दुकान संभालते हैं। घटना के दिन वह दुकान पर अकेली थी। अखिल सामान लेने आया।
सामान लेते समय अखिल ने उसका हाथ पकड़ लिया। विरोध करने पर अखिल की दादी गुड्डी, साक्षी, आशा, तमन्ना, अन्नु और ज्योति सहित दिल्ली से आए अन्य लोग भी वहां पहुंच गए। सभी ने मिलकर उसकी बुरी तरह से पिटाई की। जान से मारने की धमकी दी।
दादी घायल पहले भी करता था परेशान
शोर सुनकर पड़ोसी बीच-बचाव के लिए आए और छुड़वाया। इस दौरान पीड़ित की दादी भी बाहर आईं तो दो महिलाओं ने उनके सिर पर डंडे से वार किय। उन्हें करीब एक घंटे तक कुछ भी दिखाई नहीं दिया। पीड़ित को पहले सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। पीड़िता ने बताया कि अखिल पहले भी कई बार स्कूल से घर आते समय उसका रास्ता रोक चुका है। वह मोबाइल फोन पर बात करने के लिए कहता था। विरोध करने पर वह उसे और उनके माता-पिता को देख लेने की धमकी देता था। पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की है।