फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं की महत्वाकांक्षा से भारत ने पकड़ी प्रगति की राह

Sun, 01 Nov 2015 02:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत 2020 तक विश्व का सबसे युवा देश बन जाएगा।
विज्ञापन


युवाओं की रूप बदलती महत्वाकांक्षा ने भारत के स्टार्टअप आयाम में एक उछाल ला दिया है और भारत को सबसे तेज प्रगति करने वाला देश बना दिया है।

यह बात प्रो. पी. रमेशन ने कही। वे शनिवार को आईआईएम की ओर से राधा कृष्णन सभागार में हो रहे दूसरे इंटरनेट स्टार्टअप शिखर सम्मेलन में बोल रहे थे। इस दौरान भारतीय इंटरनेट उद्यमों की विश्वस्तरीय प्रतिस्पर्धाओं पर विचार रखे गए।

ऑक्टेन मार्केटिंग के सह संस्थापक और निदेशक पुनीत मुदगिल ने इंटरनेट ऑफ थिंग्स और मार्केट के बीच संतुलन स्थापित करने पर चर्चा की। उत्पाद एवं डिजाइन जोमाटो के एवीपी अंकुर सरदाना ने स्कूल से ही अभिनव में रुचि जगाने की आवश्यकता पर जोर डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


वुल्फ मार्केटिंग के संस्थापक करियप्पा सी.के ने कहा कि गूगल और एमेजॉन अपने क्षेत्र में अग्रणी नहीं थे, लेकिन उनके विचारों के निष्पादन ने उन्हें विशाल बना दिया है। मानव संसाधन विकास कैश योर ड्राइव के अध्यक्ष ध्यान चौहान ने नॉनटेक स्टार्टअप पर भविष्य में आने वाली कठिनाइयों पर विचार रखे। दूसरे पैनल में मोबाइल क्रांति को लेकर चर्चा की गई। इसमें मोहित आहुजा और गोआईबीबो के निदेशक जगमिंदर पाल सिंह मोबाइल प्लेटफार्म की खोज पर जोर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें