रोहतक। त्योहारी सीजन के चलते रेल मंत्रालय ने यात्रियों के लिए राहत भरा फैसला लिया है। रोहतक से गुजरने वाली चार ट्रेनों को इलेक्ट्रिक ट्रेन (मेमू) में बदला जा रहा है। इससे ट्रेन की गति बढ़ेगी और वह समय पर अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचेंगी। इससे आमजन को प्रदूषण से भी काफी राहत मिलेगी। , क्योंकि डीजल इंजन से काफी धुंआ निकलता है। जो सेहत के लिए काफी नुकसानदायक होता है। मंत्रालय ने सभी ट्रेनों में दो से तीन कोच बढ़ाने के भी आदेश दिए है।
रोहतक से यहां गोहाना, जींद, रेवाड़ी, भिवानी, दिल्ली की ओर गाड़ियों का आवागमन होता है। प्रतिदिन 30 हजार से अधिक यात्री रोजाना यहां से यात्रा करते हैं। स्टेशन से रोजाना 80 से ज्यादा एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनें गुजरती हैं।
इन रूटों की ट्रेनों को किया जाएगा मेमू में कंवर्ट
दिल्ली से वाया रोहतक होकर नरवाना पहुंचने वाली गाडी संख्या 04425, जींद से वाया रोहतक होकर दिल्ली जाने वाली गाड़ी संख्या 04424, दिल्ली से जाखल जाने वाली गाड़ी संख्या 04431, जाखल से वाया रोहतक होकर जाने वाली गाड़ी संख्या 04432 को मेमू (मेनलाइन इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट) में कन्वर्ट किया जाएगा ताकि यात्रियों का सफर और सुगम बन सके।
-
रेलवे मंत्रालय ने पत्र जारी कर दिया है। चार ट्रेनों को इलेक्ट्रिक में बदला जाएगा। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी और ट्रेन की गति में भी इजाफा होगा।
बलराम मीणा, स्टेशन अधीक्षक, रेलवे स्टेशन