फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: हवा ने रोकी प्रदूषण की रफ्तार, मिली राहत

Sun, 27 Oct 2024 02:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
बहादुरगढ़ में शनिवार को प्रदूषण कम हुआ तो स्टेडियम में सैर के लिए पहुंचे लोग। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। दिवाली नजदीक है, आशंका जताई जा रही थी प्रदूषण का स्तर बढ़ेगा लेकिन तेज हवाओं ने प्रदूषण की रफ्तार रोक दी। शुक्रवार को एक्यूआई ओरेंज जोन में 293 तक पहुंच गया था लेकिन शनिवार को यलो जोन में 119 हो गया। जिससे शहरवासियों को काफी राहत मिली है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि तीन दिन से हवा तेज गति से चल रही है, इसलिए प्रदूषण कम हो रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि हवा कम चली तो प्रदूषण का स्तर बढ़ सकता है। पूर्वानुमान के अनुसार 28 अक्तूबर तक अब प्रदूषण का स्तर खराब रह सकता है। शनिवार को हवा की गति 6 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रही। 27 अक्तूबर को यह कम होते हुए 6 से 8 किलोमीटर रह सकती है।28 अक्तूबर को 8 से 10 किलोमीटर की रह सकती है।
प्रदूषण कम होने के बाद लोगों को काफी राहत मिली है। मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि हर साल अक्तूबर के अंतिम हफ्ते में तापमान सबसे कम स्तर पर पहुंच जाता है, लेकिन इस साल यह पैटर्न बदलने की पूरी संभावना है। विशेषज्ञों का कहना है कि ओडिशा तट पर आए दाना साइक्लोन की वजह से हवा का पैटर्न नियंत्रित हो रहा है। तूफान की वजह से 27 और 28 अक्तूबर को भी हवा में गर्मी बनी रह सकती हे। इसके बाद एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस 28 से 30 अक्तूबर के बीच उत्तरी पहाड़ों की ऊंची चोटियों पर पहुंचेगा। इसके बाद मौसम में हल्की ठंडक घुलेगी। उनका कहना है कि धूल की वजह से गर्मी रातों में ऊपर नहीं जा पा रही हे। इसी वजह से रात ठंडी नहीं हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें