फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एसी बसों में कर सकेंगे हरिद्वार, वृंदावन और नैनीताल का सफर

Sat, 02 Aug 2025 01:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
रोहतक बस अड्डा की कर्मशाला में खड़ी एसी बस। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। हरिद्वार, वृंदावन और नैनीताल जाने वाले यात्रियों का सफर पहले से और अधिक सुगम होगा। रोडवेज की ओर से इन मार्गों पर एसी (वातानुकूलित) बसों के संचालन की योजना बनाई गई है। अब यात्री हरिद्वार, वृंदावन और नैनीताल का सफर एसी बसों में कर सकेंगे। इसकी मंजूरी के लिए परिवहन विभाग की ओर से मुख्यालय पत्र भेजा गया है। हालांकि, अभी तक इन रूट पर रोडवेज की सामान्य बसों का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन

परिवहन विभाग की ओर से रोहतक डिपो के बेड़े में 10 नई एसी बसें मिली हैं। इन बसों को धार्मिक मार्गों पर चलाने के लिए रोडवेज अधिकारी तैयारियों में जुटे हुए हैं। आरटीए (क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण) से बसों की पासिंग प्रक्रिया अंतिम चरण में है।
रोडवेज अधिकारियों ने बताया कि हरिद्वार, वृंदावन और नैनीताल में एसी बसों का संचालन निर्धारित हुआ है। इन बसों के संचालन के लिए परमिट के लिए मुख्यालय को पत्र लिखा गया है। जैसे ही बसों का मुख्यालय से परमिट मिलेगा, वैसे ही समय निर्धारित कर बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

-
डेढ़ गुना लगेगा बसों में किराया
रोडवेज के मुख्य निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि इन मार्गों पर एसी बसों में सामान्य बसों की अपेक्षा डेढ़ गुना किराया लगता है। रोहतक से हरिद्वार तक सामान्य बस में 365 रूपये, वृंदावन के 250 रुपये व नैनीताल जाने के लिए 572 रुपये किराया लगता है। ऐसे में इन बसों का डेढ गुना किराया लागू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि परमिट मिलने के बाद बसों निर्धारित समय और किराया जारी किया जाएगा।
-

हरिद्वार, वृंदावन मार्ग पर बसों का परमिट लेने के लिए मुख्यालय को पत्र भेजा गया है। मुख्यालय से अनुमति मिलने के बाद एसी बसों के डेढ़ गुना किराये के साथ चलाया जाएगा।
विज्ञापन

- सुरेंद्र सिवाच, कर्मशाला प्रबंधक, रोडवेज।

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें