फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: विधायक ने अधिकारियों को बुलाकर बंद कराया ड्रेन का रिसाव

Sat, 02 Aug 2025 01:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
महम के गांव बहलबा में मौका देखने पहुंचे विधायक व रिसाव बंद करने में लगी मशीन। संंवाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महम। बहलबा के पास नहर का पानी ड्रेन में रिसने की सूचना पर विधायक बलराम दांगी मौके पर पहुंचे। विधायक ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाया। ग्रामीणों ने बाढ़ की आशंका जताते हुए बताया कि ड्रेन ओवरफ्लो होकर गांव में तबाही मचा सकता है। अधिकारियों ने मशीनों की मदद से ड्रेन का रिसाव बंद कराया।
विज्ञापन

क्षेत्र में भारी बारिश के चलते कई गावों में जलभराव हो गया है। हालांकि, प्रशासन लगातार पंपों से पानी निकालने में जुटा हुआ है। भैणी सुरजन गांव से माइनर में डालकर वापस जुई फीडर में पानी डालने का कार्य जोरों पर है। बहलबा गांव का पानी भी पंप लगाकर बहलबा माइनर में डाला जा रहा है लेकिन लगातार हो रही बारिश के कारण जलस्तर कम नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें