संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। विद्यार्थी एचबीएसई कंप्यूटर साइंस को अच्छी तरह से समझें और महत्वपूर्ण टॉपिक को पहचानें। प्रोजेक्ट और प्रैक्टिकल पर विशेष ध्यान दें क्योंकि इनमें अच्छे अंक मिल सकते हैं। यह कहना है माॅडल टाउन शहीद कैप्टन दीपक शर्मा पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की पीजीटी कंप्यूटर साइंस सीमा मलिक का।
कंप्यूटर साइंस में 15 साल का अनुभव रखने वाली पीजीटी सीमा मलिक का कहती हैं कि महत्वपूर्ण टॉपिक को पढ़कर भी विद्यार्थी परीक्षा में अच्छे अंक हासिल कर सकते हैं। विद्यार्थियों को अभी से प्रोग्रामिंग इन पाइथन के एक्सेप्शन हैंडलिंग, फाइल हैंडलिंग और फंक्शन को पढ़ना चाहिए।
डेटा स्ट्रक्चर के स्टैक, क्यू, और सॉर्टिंग एल्गोरिदम टॉपिक्स, डेटाबेस और एसक्यूएल से डेटाबेस कांसेप्ट, एसक्यूएल कमांड और डेटा मैनिपुलेशन का अध्ययन करना चाहिए। कंप्यूटर नेटवर्क के नेटवर्क टाईप्स, प्रोटोकॉल, और नेटवर्क डिवाइस जैसे महत्वपूर्ण टॉपिक पर ध्यान देकर अपना रिजल्ट परसेंटेज बढ़ा सकते हैं।
प्रश्न पत्र के पैटर्न को समझें जिसमें वस्तुनिष्ठ प्रश्न, लघु उत्तर और दीर्घ उत्तर प्रकार के प्रश्न शामिल हैं। नियमित रूप से अभ्यास करें, खासकर पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों को हल करें।
डेटा कम्युनिकेशन व डेटाबेस और एक्यूएल टॉपिक से मिलेंगे 16 अंक
सीमा मलिक ने बताया कि डेटा कम्युनिकेशन व डेटाबेस और एक्यूएल टॉपिक से 16 अंक प्राप्त किए जा सकते हैं। डेटा कम्युनिकेशन में वायर्ड व वायरलेस, ट्रांसमिशन मोड में सिंक्रोनस व एसिंक्रोनस, वायर्ड और वायरलेस कम्युनिकेशन में अंतर बताएं, सिंक्रोनस और एसिंक्रोनस ट्रांसमिशन क्या है? टॉपिक शामिल हैं। उन्होंने बताया कि डेटाबेस और एक्यूएल में डेटाबेस कांसेप्ट से रिलेशनल डेटा मॉडल, प्राइमरी फॉरेन-की व नॉर्मलाइजेशन, एक्यूएल कमांड्स से सलेक्ट, अपडेट, डिलीट व इनसरट, रिलेशनल डेटा मॉडल क्या है?, एक्यूएल में सलेक्ट कमांड का उपयोग कैसे करें? विषय को ज्यादा से ज्यादा पढ़ें।
-
प्रोग्रामिंग इन पाइथन से आते छह अंक के प्रश्न
मलिक ने कहा कि प्रोग्रामिंग इन पाइथन से छह अंक के प्रश्न आते हैं। एक्सेप्शन हैंडलिंग के ट्राई-एक्सेप्ट ब्लॉक, त्रुटि प्रबंधन को पढ़ें। साथ ही, फाइलें पढ़ना, लिखना व प्रबंधित करना, पाइथन में एक्सेप्शन हैंडलिंग कैसे करें?, फाइल हैंडलिंग के लिए कौन से फंक्शन उपयोग होते हैं? को दोहराएं। डेटा स्ट्रक्चर यूजिंग पाइथन से सात अंक, कंप्यूटर नेटवर्क्स से छह अंक और सिक्योरिटी एस्पेक्ट्स से पांच अंक के प्रश्न पूछे जाते हैं।