संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। रिटौली गांव में योगा स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी काफी का सम्मान समारोह किया गया। कोच अरुण आर्य ने बताया कि 11 से 14 सितंबर को छत्तीसगढ़ के भिलाई-दुर्ग में आयोजित 6वीं राष्ट्रीय योगासन खेल प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में काफी ने स्वर्ण पदक जीता। अब काफी 2026 में होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप की तैयारी करेंगी। कोच अरुण ने बताया कि काफी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, कोच व फौजी भाईचारा ग्रुप को दिया।
सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि जिला परिषद चेयरमैन मंजू हुड्डा रहीं। इस मौके पर ब्लॉक समिति चेयरमैन खुशीराम हुड्डा, सतगामा प्रधान पाल बालंद, एनसीसी अधिकारी जितेंद्र जांगड़ा, फौजी भाईचारा संगठन के संचालक सचिन फौजी व दीपक फौजी, पूर्व जिला खेल अधिकारी व योग गुरु मनोज कुमार, जिला पार्षद जयदेव डागर, अमर सरपंच कबूलपुर, मंजीत रिटौली व बलजीत पहलवान रिटौली आदि मौजूद रहे।
-
काफी ने हासिल कीं ये उपलब्धियां
राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता कोलकाता में प्रथम स्थान, 2021 योग स्पोर्ट्स एमेच्योर एसोसिएशन रोहतक की ओर से अंडर 16-20 में प्रथम व राज्यस्तरीय योगासन में प्रथम, 2022 में राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता पलवल के अंडर-15-18 में प्रथम व राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता फरीदाबाद प्रथम, 2024 में इंटर कॉलेज टूर्नामेंट एमडीयू में प्रथम व प्रथम राष्ट्रीय प्रो योग लीग गुरुग्राम में प्रथम, 2025 में राज्यस्तरीय योग प्रतियोगिता पंचकूला के अंडर 18-28 में प्रथम व योग दिवस प्रतियोगिता अंबाला में प्रथम स्थान हासिल किया।