फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पालिका कॉलोनी में झुग्गी-झोपड़िपों पर चला पीला पंजा

विज्ञापन
22सीटीके38...पालिका कॉलोनी में अतिक्रमण हटाती निगम की टीम। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। नगर निगम की टीम ने सोमवार को पालिका कॉलोनी में बुलडोजर चलाकर छह झुग्गी-झोपड़ियों को गिराया है। महिलाओं ने झुग्गी हटाने का विरोध किया, लेकिन पुलिस ने स्थिति को संभाला।
विज्ञापन

नगर निगम की तरफ से पालिका कॉलोनी में प्लॉट आवंटित किए थे। दो प्लॉट पर अवैध कब्जा हो गया था, जहां लंबे से झुग्गी बनी हुई थी। दोपहर निगम के एलओ संदीप बतरा के नेतृत्व में निगम की टीम पालिका बाजार में पहुंची। ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार बंसीलाल व पुलिस बल भी पहुंचा। बुलडोजर से झुग्गियों को गिराया गया। एक महिला ने कहा कि निगम की तरफ से कोई नोटिस नहीं मिला। ऐसे में अचानक हुई कार्रवाई के चलते उनको सामान तक निकालने का अवसर नहीं मिला।
विज्ञापन

पालिका कॉलोनी के दो प्लॉट में कुछ लोगों ने अवैध कब्जे कर रखे थे। नियमों के तहत नोटिस देकर सोमवार को छह झुग्गी व झोपड़ियों को हटाया गया है।
संदीप बतरा, एलओ नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें