फोटो 10 : सोनीपत के नागरिक अस्पताल में एक्स रे कराने के लिए जानकारी लेते मरीज। संवाद
सोनीपत। नागरिक अस्पताल में डिजिटल सॉफ्टवेयर में खराबी आने की वजह से शुक्रवार को मरीजों के एक्स-रे नहीं हो सके। इससे उनको परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्हें बिना एक्स-रे करवाए ही लौटना पड़ा गया।
जिला नागरिक अस्पताल में एक्स-रे मशीन में बार-बार खराबी आ रही है। कभी एक्स-रे मशीन का एक्सपोजर खराब हो जाता है, तो कभी अन्य फाल्ट आने से मरीजों को परेशानी होती है। नागरिक अस्पताल में रोजाना करीब 100 एक्स-रे किए जाते थे। वीरवार दोपहर अचानक डिजिटल सॉफ्टवेयर में खराबी आ गई। उसके बाद शुक्रवार को दिनभर मरीजों के एक्स-रे नहीं हो सके, जिसकी वजह से अस्पताल में आने वाले मरीजों को परेशानी हो रही है। अस्पताल प्रशासन को अवगत कराने के बावजूद उनकी परेशानी को दूर नहीं किया जा रहा है। रेडियोलॉजी अधिकारी ने डिजिटल साॅफ्टवेयर में तकनीकी खराबी आने की सूचना अस्पताल प्रबंधन को दे ही है। प्रबंधन ने संबंधित कंपनी को इस बारे में बताया। इंजीनियर के आने के बाद ही डिजिटल सॉफ्टवेयर की तकनीकी खराब को दूर किया जा सकेगा।
डिजिटल सॉफ्टवेयर में वीरवार दोपहर बाद यह दिक्कत आई थी। कंपनी को अवगत कराने के बाद भी शुक्रवार को इंजीनियर नहीं आए। तकनीकी खराबी दूर होने के बाद ही मरीजों के एक्स-रे किए जा सकेंगे। -राजेश दहिया, सीनियर रेडियोलॉजी अधिकारी, जिला नागरिक अस्पताल, सोनीपत।
फोटो 10 : सोनीपत के नागरिक अस्पताल में एक्स रे कराने के लिए जानकारी लेते मरीज। संवाद