फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुड्डा का CM पर तंज: नायब पंजाब में जाकर कहते हैं मान मेरा रिश्तेदार, मतलब यह नहीं कि हरियाणा का पानी रोक दे

Fri, 02 May 2025 04:45 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)

सार

रोहतक में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब व हरियाणा एक ही देश में हैं। यूं पानी रोकना उचित नहीं है। केंद्र व राज्य में भाजपा की सरकार है। सरकार को हरियाणा के किसानों को उसका हक दिलाने के लिए कदम उठाना चाहिए।
विज्ञापन
नायब सिंह सैनी और भूपेंद्र हुड्डा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मुख्यमंत्री नायब सैनी का तंज करते हुए कहा है कि पंजाब में जाकर मुख्यमंत्री कहते हैं कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान उनके रिश्तेदार हैं। ऐसी रिश्तेदार का क्या मतलब कि हरियाणा का पानी ही रोक दे। हुड्डा शुक्रवार को डी पार्क स्थित आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। 

विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब व हरियाणा एक ही देश में हैं। यूं पानी रोकना उचित नहीं है। केंद्र व राज्य में भाजपा की सरकार है। सरकार को हरियाणा के किसानों को उसका हक दिलाने के लिए कदम उठाना चाहिए। क्योंकि पंजाब व हरियाणा के किसान एक जैसे हैं। दोनों के हित बराबर हैं। पहलगाम केस पर हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस वर्किंग कमेटी पहले ही साफ कर चुकी है कि वे सरकार के साथ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार को आतंकवाद को खत्म करने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। जातिगत गणना पर हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस के दबाव में ही केंद्र सरकार ने जातिगत गणना कराने का निर्णय लिया है। इससे सभी को आरक्षण में उनका हक मिलेगा। हुड्डा ने कहा कि अब आरक्षण की सीमा 50 प्रतिशत की सीमा को पार कर जाएगी, ऐसा उनको लगता है। इस मौके पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बेरी के विधायक रघुबीर सिंह कादियान व अन्य कांग्रेस नेता भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें