फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुश्ती : रीतिका हुड्डा ने पहला स्थान प्राप्त किया

Tue, 03 Dec 2024 02:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
02सीटीके02...छोटूराम स्टेडियम में कुश्ती ट्रायल के दौरान मौजूद डिएसओ देवेंद्र दहिया, ​खिलाड़ी व
विज्ञापन
छोटूराम स्टेडियम में सोमवार को रोहतक जिले के खिलाड़ियों के लिए कुश्ती प्रतियोगिता के ट्रायल आयोजित किए गए। इमें सुबह 8 बजे से 9:30 तक खिलाड़ियों का वजन किया गया। फिर 10 बजे से ट्रायल प्रक्रिया शुरू हुई। ट्रायल प्रक्रिया में खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। 76 किलोग्राम भारवर्ग में रीतिका हुड्डा ने पहला स्थान प्राप्त किया। 62, 76, 79 और 97 किलोग्राम भारवर्ग के ट्रायल लिए गए।
विज्ञापन

डीएसओ देवेंद्र दहिया ने बताया कि इस प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी कुरुक्षेत्र में होने वाले गीता जयंती समारोह में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। देवेंद्र दहिया ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर कोच रविन अहलावत, कोच मनदीप, अशोक ढाका, कोच धर्मचंद, बिजेंद्र कोच व नरेंद्र चुलियाणा मौजूद रहे। परिणाम
नाम वेट कैटेगरी स्थान
रीतिका हुड्डा 76 किलोग्राम पहला
किरण हुड्डा 76 किलोग्राम दूसरा
मनीषा 62 किलोग्राम पहला
काजल 62 किलोग्राम दूसरा
परमिंदर 79 किलोग्राम पहला
आनंद 79 किलोग्राम दूसरा
विक्की 97 किलोग्राम पहला
नितेश 97 किलोग्राम दूसरा

02सीटीके02...छोटूराम स्टेडियम में कुश्ती ट्रायल के दौरान मौजूद डिएसओ देवेंद्र दहिया, खिलाड़ी व

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें