फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एमडीयू में कुश्ती की धूम आज से, कृषि मंत्री करेंगे शिरकत

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। एमडीयू में 23 से 24 नवंबर को कुश्ती की धूम रहेगी। पुरुष वर्ग की ग्रीको रोमन नोर्थ ईस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी कुश्ती स्पर्धा में 50 विश्वविद्यालयों के 500 से ज्यादा खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इसका शुभारंभ वीरवार सुबह कृषि मंत्री जेपी दलाल करेंगे। इसके लिए वे विशेष रूप से एमडीयू कैंपस पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

एमडीयू प्रशासन बुधवार को कुश्ती स्पर्धा के आयोजन को लेकर दिन भर व्यस्त रहा। स्पर्धा में हिस्सा लेने के लिए दूर-दराज से आने वाली टीमें कोच व अधिकारियों के साथ शाम को कैंपस पहुंचना शुरू हो गई। स्पर्धा के आयोजन से पहले नियमों व जरूरी शर्तों को लेकर विभिन्न कोच व अधिकारियों की खेल परिसर में बैठक हुई। खेल निदेशक प्रो. आरपी गर्ग ने स्पर्धा के नियमों से परिचित कराते हुए अपनी बात रखी। बैठक में तय नियमों व शर्तों पर सभी ने सहमति जताई। इसे लेकर किसी तरह की कोई आपत्ति नहीं आई।
वीरवार सुबह स्पर्धा का शुभारंभ करने के लिए कृषि मंत्री एमडीयू पहुंचेंगे। यहां शैक्षणिक मामलों के अधिष्ठाता डॉ. सुरेंद्र कुमार व डीन कॉलेजेज प्रो. एएस मान उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद ध्वजारोहण के साथ स्पर्धा का शुभारंभ होगा।
विज्ञापन


एमडीयू में 22 से 24 नवंबर तक कुश्ती व पहलवानों का जलवा रहेगा। नोर्थ ईस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी कुश्ती स्पर्धा में 50 विश्वविद्यालयों के 500 से अधिक अखिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इनके बीच कड़े मुकाबले होंगे।
विज्ञापन

प्रो. आरपी गर्ग, खेल निदेशक, एमडीयू।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें