फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: शिविर में 80 यूनिट रक्त एकत्रित

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। हिसार बाईपास चौक मार्केट एसोसिएशन व हम और आप सोशल वेलफेयर सोसाइटी के सहयोग से बुधवार को हिसार बाईपास चौक पर लगे शिविर में 80 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। जिसमें मुख्यातिथि विधायक भारत भूषण बतरा रहे। समाजसेवी नवीन जैन की अध्यक्षता में यह शिविर लगाया गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज चौधरी ने बताया कि संगठन द्वारा समय-समय पर स्वास्थ्य जांच शिविर कोरोना कैंप व नगर निगम के अन्य कैंप लगाए गए हैं तो रक्त के अभाव को देखते हुए रक्तदान का निर्णय लिया गया। रक्तदानियों का हौसला बढ़ाने के लिए सड़क सुरक्षा के तहत हेलमेट प्रदान किए गए। विधायक भारत भूषण बत्तरा द्वारा सभी रक्तदाताओं को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भूपेंद्र खरब, इशू सिंहपुरिया, जोगिंदर मलिक, सतीश जांगडा, रवि मिश्रा, विकास मिश्रा, देवेंद्र उर्फ बिल्लू, दिलबाग हुड्डा, बिट्टू गुप्ता समेत गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें