फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप में जिले के पहलवानों का बोलबाला, जीते 7 पदक

Mon, 08 Jul 2024 05:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में 5 से 7 जुलाई तक आयोजित अंडर-17 फ्री स्टाइल, ग्रीको रोमन स्टाइल और वुमेन नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप में रोहतक के पहलवानों का दबदबा रहा। चैंपियनशिप के अंतिम दिन रविवार को सात पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सात पदक जीत कर प्रदेश का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

मेहर सिंह अखाड़ा के कोच सोनू ने बताया कि भारतीय कुश्ती संघ की ओर से आयोजित अंडर-17 फ्री स्टाइल, ग्रीको रोमन स्टाइल व वुमेन नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप में अखाड़े के पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन किया। अखाड़े के पहलवान बरोणा निवासी गौरव ने 60 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक, सिसाय निवासी सचिन ने 72 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक, रोहतक के निशांत ने 80 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक, रिठाल निवासी विजय ने 48 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक, राजस्थान के योगेश ने 60 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक, सिसाय के अनुज ने 65 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक व बांस निवासी रवि ने 55 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता है।
अखाड़े के सीनियर कोच रणबीर ढ़ाका, सीनियर कोच रवि अहलावत, रिटायर कैप्टन धर्मवीर हुड्डा, कोच जयवीर हुड्डा, कोच हरदीप सिंह रोज, कोच सोनू कुमार, कोच रिंकू राठी, मोहित मलिक हल्का बरोदा ने सभी विजेता पहलवानों को बधाई दी। बताया कि सोमवार को सभी पहलवानों के लौटने पर स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें