फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: वसंत पंचमी पर सरस्वती माता की वंदना, पीले वस्त्र पहन की पूजा

विज्ञापन
16...सुभाष ​स्थित ​शिव श​क्ति साहित्य सदन में आयो​जित काव्य गोष्ठी में मौजूद कवि, साहित्यकार, क
विज्ञापन
रोहतक। वसंत पंचमी पर शहर में अनेक जगहों पर सरस्वती माता की वंदना हुई। आयोजकों ने पीले वस्त्र पहनकर वीणावादिनी की पूजा की। शहर में अनेक धार्मिक, सामाजिक, साहित्यिक व शैक्षणिक संगठनों में कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन

सुभाष नगर स्थित शिव शक्ति साहित्य सदन में वसंत पंचमी के अवसर पर काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। वरिष्ठ साहित्यकार अर्चना कोचर ने बताया कि गोष्ठी में शामिल सभी कवि एवं साहित्यकारों ने सदन में मां सरस्वती का विधिवत पूजन किया।
सभी ने अपनी काव्य रचनाएं प्रस्तुत कीं और मां शारदे का वंदन पूजन कर मंगल कामना की। इस अवसर पर एमडीयू छात्र कल्याण विभाग के पूर्व निदेशक एवं कलाकार जगबीर राठी, डॉ. दीपक भारद्वाज, एके तनेजा, ममता भोला, पवन गहलौत आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन


डीएवी शताब्दी पब्लिक स्कूल में हवन
रोहतक। डीएवी शताब्दी पब्लिक स्कूल की ओर से वसंत पंचमी व स्थापना दिवस के अवसर पर आर्य समाज माॅडल टाउन में शत कुंडीय हवन का आयोजन किया गयाा। आर्य प्रादेशिक प्रतिनिधि सभा के सह मंत्री सतपाल आर्य मुख्य अतिथि रहे जबकि यज्ञ ब्रह्मा एवं मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. वीरपाल विद्यालंकार मौजूद रहे। भजनों की प्रस्तुति पंडित दिनेश कुमार पथिक ने दी। आयोजकों व विद्यार्थियों ने पीले वस्त्र धारण किए। ब्यूरो


शिशु वाटिका में सरस्वती वंदना की
रोहतक। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान एवं हिंदू शिक्षा समिति के तत्वावधान में संरक्षित शिक्षा भारती विद्यालय, बहु अकबरपुर की ओर से नई शिशु वाटिका, समर गोपालपुर के लोकार्पण से पूर्व वसंत पंचमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। बच्चों व शिक्षकों ने पीले वस्त्र पहनकर सरस्वती माता की वंदना की। प्राचार्य मनजीत मलिक ने बताया कि शिशु वाटिका का लोकार्पण 25 जनवरी को राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा करेंगे। ब्यूरो

स्वामी बालकपुरी डेरे में यज्ञ
रोहतक। स्वामी बालकपुरी डेरे में माघ शुक्लपक्ष प्रतिपदा से प्रारंभ गुप्त नवरात्र महोत्सव के अंतर्गत वसंत पंचमी सरस्वती-लक्ष्मी पूजन के अवसर पर पुरिधाम के महामंडलेश्वर स्वामी कर्णपुरी महाराज ने यज्ञ कर मंगलकामनाएं कीं। इस अवसर श्रद्धालुओं ने माता के जयकारे लगाए। श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुति डाली। पूर्णाहुति के पश्चात संगीतमय आरती की गई। इस अवसर पर सुरेश वशिष्ठ, सिमरणपुरी, रिंकू शर्मा, कमल शर्मा व अक्षय शर्मा आदि मौजूद रहे। ब्यूरो

16...सुभाष स्थित शिव शक्ति साहित्य सदन में आयोजित काव्य गोष्ठी में मौजूद कवि, साहित्यकार, क

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें