29-राजकीय महिला महाविद्यालय में सतत मशरूम खेती की कार्यशाला के मुख्य अतिथि डॉ. अंजू, डॉ. पूर्ण
- फोटो : shrinagar news
रोहतक। राजकीय महिला महाविद्यालय में बुधवार को मशरूम खेती विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार हेतु मशरूम उत्पादन के वैज्ञानिक, तकनीकी एवं आर्थिक पहलुओं से अवगत कराना था। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य इंदु सपरा ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यशाला में दिल्ली विश्वविद्यालय की विशेषज्ञ डॉ. अंजू, डॉ. पूर्णिमा आनंद एवं डॉ. शैलजा सिंह ने मुख्य वक्ता के रूप में सहभागिता की।
इस अवसर पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को जागरूक किया गया। कार्यशाला में महाविद्यालय परिषद की सदस्य अनीता अमानी एवं डॉ. एसपी किराड़ उपस्थित रही। । संवाद