फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: महम में मजदूर दिवस पर कर्मचारियों ने निकाला जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

महम। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर शुक्रवार को दमकल केंद्र में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सर्व कर्मचारी संघ के महम ब्लॉक प्रधान राजेंद्र सिंह डाबला व रामभरत व बबीता ने संयुक्त रूप से की। सभा का संचालन सीटू जिला प्रधान कामरेड प्रकाश चंद्र ने किया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. वीरेंद्र मलिक, हरियाणा सचिव (सीटू) ने मजदूर दिवस के इतिहास पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने अपने संबोधन में सरकार की जनविरोधी नीतियों की आलोचना करते हुए मजदूर वर्ग से एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया और मई दिवस के संकल्प को दोहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभा के बाद दमकल केंद्र से नगर पालिका तक जुलूस निकाला गया जिसमें कर्मचारियों और मजदूरों ने नारेबाजी करते हुए सरकार के खिलाफ विरोध जताया। मौके पर सोमबीर, जगदीश फौजी, प्रदीप बेरवाल, सतपाल, फुलवती, मा. बलवान, शमशेर सिंह, रायसिंह नेहरा, रामकुमार, रामचंद्र बैंसी, विकास फरमाणा, धर्मराज घणघस, कांता आदि शामिल रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें