फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पंजीकरण रद्द करने पर मजदूरों ने प्रदर्शन कर फूंका पुतला

Mon, 29 Jun 2026 08:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
18-रोहतक के सुभाष चौक पर सरकार का पुतला फूंकते भवन निर्माण कामगार यूनियन के सदस्य। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। हरियाणा भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकरण रद्द किए जाने, दिहाड़ी नहीं मिलने तथा रसोई गैस की कथित कालाबाजारी के विरोध में सीटू के आह्वान पर निर्माण मजदूरों ने सोमवार को प्रदर्शन कर सरकार का पुतला फूंका।
मानसरोवर पार्क में भवन निर्माण कामगार यूनियन की ओर से मजदूर पंचायत का आयोजन किया गया। इस दौरान सीटू के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद और जिला उपाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार का हवाला देकर पोर्टल बंद कर दिया, जिससे लाखों निर्माण मजदूरों का पंजीकरण रद्द हो गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले में पहले करीब 50 हजार पंजीकृत निर्माण मजदूर थे लेकिन अब केवल 473 ही पंजीकृत रह गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि लेबर चौकों पर मजदूरों के लिए शेड, पेयजल और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं हैं।
विज्ञापन

यूनियन नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो 24 जुलाई को लघु सचिवालय का घेराव किया जाएगा। प्रदर्शन में एडवोकेट अख्तर सिंह हुड्डा, सुरेश यादव, मनोज, प्रताप, हरिकेश, सुनीता सहित अन्य मजदूर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें