29 सीटीके : 26
रोहतक। चिन्योट कॉलोनी में रहने वाले दीपक उर्फ विक्की (30) रविवार रात को संदिग्ध परिस्थियों में छत से गिर गए जिससे उनको चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि युवक शराब पीने का आदी होने के साथ मानसिक रूप से कमजोर भी है। पुलिस ने हादसे की सूचना होने से इन्कार किया है।
महिला संतोष ने बताया कि नजदीक की गली में दो मंजिला मकान में दीपक उर्फ विक्की किराये पर रहते हैं। रविवार रात करीब सवा 11 बजे वह मकान की दूसरी मंजिल से नीचे गिर गए। इससे उनके हाथ में गभीर चोट आई। उन्हें तुरंत पीजीआई लेकर जाया गया।
अब उनकी हालत खतरे से बाहर है। इस बारे में जब पीजीआई थाना प्रभारी नवीन कुमार से बात की गई तो उन्होंने कहा कि हादसे की उन्हें कोई सूचना नहीं मिली है। ब्यूरो