रोहतक। मनरेगा को बहाल करने व वीबी जी राम जी को रद्द करने की मांग को लेकर खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन के आह्वान पर नरेगा संघर्ष मोर्चा के नेतृत्व में कई गांवों में वीबी जी राम जी की प्रतियां जलाई गईं।
राज्य कमेटी सदस्य रामचंद्र बैंसी ने बताया कि खरक, बैंसी, खरैंटी, लाखन माजरा, घडौठी, चांदी आदि गांवों में मजदूरों ने वीबी जी राम जी अधिनियम के विरोध में प्रतियां जलाईं। मनरेगा में केंद्र सरकार 100 प्रतिशत मजदूरी का खर्च उठाया जाता था।
वहीं, नई योजना में 60 प्रतिशत केंद्र व 40 प्रतिशत राज्य का मॉडल लागू किया जाएगा। हरियाणा जैसे राज्य पर इसका अतिरिक्त आर्थिक दबाव पड़ेगा। फिर बजट की कमी के कारण काम के दिन घटेंगे। इस नई प्रणाली में बायोमीट्रिक प्रमाणीकरण व आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग किया जाएगा जिससे समस्याएं खड़ी होंगी ।