रोहतक। आईएमटी स्थित क्रिस्टल प्रीसीजन प्राइवेट लिमिटेड में श्रमिक को नौकरी से निकालने के आरोप में पीड़ित ने श्रम अधिकारी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। श्रमिक हेमंत ने ओवरटाइम का भुगतान मांगने पर बगैर नोटिस दिए निकालने का आरोप लगाया है। उन्होंने जबरन गेट से बाहर निकालने का आरोप भी लगाया है।
कहा, उनके साथ श्रम कानूनों के विरुद्ध कार्य किया गया है। मामले की निष्पक्ष जांच कर बकाया वेतन, ओवरटाइम राशि आदि श्रम कानूनों के अनुसार दिलवाए जाएं। हालांकि, कंपनी पदाधिकारियों ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा है कि किसी कर्मचारी को निकाला नहीं है। संवाद