फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बरसाती पानी निकासी के लिए सेक्टर-2 में पाइप डालने का काम शुरू

Fri, 08 Dec 2023 01:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शहर के सेक्टर-2 के लोगों के लिए राहतभरी खबर है। बरसात में सेक्टर में जमा होने वाला पानी अब ज्यादा परेशान नहीं करेगा। इसके लिए एचएसवीपी कार्यालय सेक्टर-2 से चौधरी देवीलाल पार्क तक करीब एक किलोमीटर लंबी पाइप लाइन बिछ़ाई जाएगी। पाइप लाइन बिछाने के लिए एक करोड़ नौ लाख रुपये का बजट पास हुआ है। वीरवार को ऑल सेक्टर्स रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन एवं पार्षद कदम सिंह अहलावत ने नारियल फोड़कर काम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

पार्षद ने कहा कि सेक्टर-2 से बरसाती पानी निकासी की व्यवस्था काफी समय से चरमराई हुई थी। पाइप लाइन के क्षतिग्रस्त होने से पानी इसी में भर जाता था। इससे जलभराव की समस्या बढ़ जाती थी। बारिश के समय से इसे दुरुस्त करने का काम शुरू हुआ था, मगर इसे बारिश के कारण बंद करना पड़ा। अब दोबारा से पाइप लाइन बिछाने के काम का नवीनीकरण शुरू हुआ है। इसका उद्घाटन ऑल सेक्टर्स रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन एवं नगर निगम की मौजूदगी में किया गया। सेक्टर की आसपास की गलियों को भी इस मेन लाइन से जोड़ा जाएगा। इस काम के शुभारंभ पर सभी ने नगर निगम प्रशासन के सहयोग को सराहा। इस मौके पर पवन आहूजा प्रधान सेक्टर-1, सुखबीर हुड्डा प्रधान सेक्टर-3, रणबीर छिल्लर प्रधान सेक्टर-4, सुखबीर माथुर प्रधान सेक्टर-4, नगर निगम अधिकारी व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें