फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बास्केटबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता जीती

विज्ञापन
32 जीत के बाद ट्रॉफी के साथ गोहाना रोड ​स्थित शिक्षा भारती वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की बास्केटब
विज्ञापन

विज्ञापन
रोहतक। गोहाना रोड स्थित शिक्षा भारती वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की अंडर-17 व अंडर-19 बास्केटबॉल टीमों ने 37वीं अखिल भारतीय विद्या भारती बास्केटबॉल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया है। कर्नाटक के मंगलुरु में आयोजित इस प्रतियोगिता में दोनों टीमों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस जीत के साथ ही उन्होंने स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) की प्रतियोगिता के लिए भी अपनी जगह पक्की कर ली है।
विज्ञापन


विद्यालय के प्राचार्य जितेंद्र कुमार ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों के निरंतर अभ्यास का परिणाम है। खेल विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करते हैं। दोनों टीमों ने राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय, अभिभावकों और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्राचार्य ने सभी खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें