फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: महिला अंडर-23 टी-20 ट्रॉफी...तमिलनाडु ने त्रिपुरा और चंडीगढ़ ने असम को हराया

Tue, 25 Nov 2025 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। महिला अंडर-23 टी-20 ट्रॉफी एलीट में सोमवार को चौधरी बंसीलाल स्टेडियम लाहली में दो मैच खेले गए। पहले मैच में तमिलनाडु ने त्रिपुरा को सात विकेट से हराया। वहीं, दूसरे मैच में चंडीगढ़ ने असम को 6 विकेट से हराया।
विज्ञापन

पहले मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए त्रिपुरा की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 14 रन पर पहला, 18 पर दूसरा, 21 पर तीसरा व 49 पर आधी टीम पेवेलियन लौट गई। उसके बाद 6 रन के अंदर त्रिपुरा ने पांच विकेट गंवा दिए। 55 रन पर पूरी टीम ऑलआउट हो गई। त्रिपुरा की ओर से अंबेशा ने 18 रन बनाए।
तमिलनाडु की ओर से ऐश्वर्या ने चार व अक्षरा ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए तमिलनाडु ने बड़ी आसानी से 7.4 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 56 रन बनाकर सात विकेट से मैच जीत लिया। तमिलनाडु की ओर से जी कमलिनी ने 42 रन बनाए। त्रिपुरा की ओर से अंबेशा, परमिता व सेबिका ने एक-एक विकेट लिए।
विज्ञापन

दूसरे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए असम की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 96 रन बनाए। असम की ओर से गायत्री ने 28 फ्लोरिना ने 13 रन बनाए। चंडीगढ़ की ओर से अराधना डी बिष्ट, ईशाना चड्ढा व काशवी गौतम ने दो-दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए चंडीगढ़ की टीम ने 18.3 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 97 रन बनाकर 6 विकेट से मैच जीत लिया। चंडीगढ़ की ओर से पलक राणा ने 43 व सारा 28 रन बनाए। असम की ओर से काकू बर्मन, जिंतिमाणी व खुशी ने एक-एक विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें