फोटो- 15कबड्डी खिलाड़ियों के साथ कॉलेज प्राचार्य यशपाल शर्मा। स्त्रोत- संस्थान
नारनौल। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय द्वारा अंतर महाविद्यालय स्तर की कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय महिला महाविद्यालय सेक्टर 18 रेवाड़ी में किया गया। इसमें एशियन गेम्स कबड्डी खिलाड़ी प्रिया यादव बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।
प्रतियोगिता में कई महाविद्यालय की कबड्डी टीम मौजूद रही। राजकीय महिला महाविद्यालय नारनौल से रेनू, निक्की, स्नेह, मनीषा, प्रिती, हर्षिता, निधू, तमन्ना, प्रिया, दिव्या और तनुजा ने बतौर कबड्डी खिलाड़ी के भाग लिया। प्रतियोगिता में महिला महाविद्यालय की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और खिलाड़ियों ने विश्वविद्यालय कबड्डी टीम के लिए ट्रायल भी दिए। ट्रायल में बेहतरीन प्रदर्शन करने पर महिला महाविद्यालय की कबड्डी खिलाड़ी रेनू का चयन विश्वविद्यालय की टीम के लिए किया गया।