फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: महिलाओं के स्तन कैंसर की जांच की

विज्ञापन
विज्ञापन
सांपला। स्वास्थ्य वाहिनी मैमोग्राफी स्क्रीनिंग वैन के माध्यम से महिलाओं के स्तन कैंसर की जांच की गई। प्रशासन ने स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शुरू की गई थी। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि स्क्रीनिंग वैन पहल से महिलाओं को बड़ा लाभ मिला है। नवंबर और दिसंबर में सांपला उपमंडल क्षेत्र में चलाए गए अभियान के दौरान 1207 महिलाओं की स्तन कैंसर स्क्रीनिंग जिनमें से 541 महिलाओं की मैमोग्राफी की गई। इस अवधि में 533 आभा आईडी भी सृजित की गई।
विज्ञापन

अभियान की शुरुआत 6 नवंबर को गांव इस्माईला में रात्रि ठहराव कार्यक्रम के दौरान की गई थी। दो माह की अवधि में प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 2215 महिलाओं ने पंजीकरण कराया। इनमें से 1453 महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई। इस में 1033 ऑनलाइन एनसीडी जांच, 99 महिलाओं में गंभीर एनीमिया के मामले दर्ज किए गए और उन्हें आवश्यक दवाएं उपलब्ध करवाई गई। 463 की नेत्र जांच, 367 की ओरल स्क्रीनिंग व निरोगी हरियाणा के तहत 683 व्यक्तियों की स्वास्थ्य जांच की गई। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें