फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को किया सम्मानित

Mon, 08 Dec 2025 01:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। श्री लालनाथ हिंदू महाविद्यालय में रविवार को महिला सशक्तीकरण और नए भारत की दृष्टि पर केंद्रित स्त्री विमर्श विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिला प्रकोष्ठ एवं स्त्री शक्ति संगठन ट्रस्ट की ओर से आयोजित कार्यक्रम में अपने-अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बहादुरगढ़ की चेयरपर्सन सरोज राठी व पार्षद नीना राठी ने महिला शक्ति के महत्व, उनके अधिकार, आर्थिक उत्थान और राष्ट्र की प्रगति में उनकी भूमिका पर विचार रखे। महिलाओं को स्त्री शक्ति संगठन की ओर से सम्मान पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान किया गया।
कार्यक्रम अध्यक्ष प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार तनेजा ने कहा कि स्त्री व पुरुष एक-दूसरे के पूरक होते हैं। एक आगे चलता है तो दूसरा उसका साथ देता है। इस अवसर पर महिला सशक्तीकरण का संदेश और अधिक सशक्त बनाने के लिए कन्या भ्रूण हत्या एक अभिशाप विषय पर नाटक का मंचन किया गया।
विज्ञापन

यह नाटक मधुकांत ने लिखा है। इसका निर्देशन डॉ. रजत शर्मा व सोनिका पवार ने किया है। इस कार्यक्रम में महिला प्रकोष्ठ समन्वयक डॉ. प्रोमिला यादव ने सभी उपस्थित जनों को स्वदेशी अपनाओ व देश बचाओ की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें