रोहतक। गांव करौथा में ग्रामीणाें और एसजीडी फुटबॉल क्लब की ओर से सचिन मेमोरियल पंचायती फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश की 40 टीमों ने भाग लिया। रविवार को प्री क्वार्टर के मैच खेले गए। इस दौरान वजीपुर गुरुग्राम की टीम ने नूना माजरा को हारया।
रविवार को हुए प्री क्वार्टर तक मैच में नीरू खेड़ी ने नीमड़ीवाली भिवानी की टीम को 1-0 से, खेड़ला गुरुग्राम ने उचाना की टीम को 2-0, चूली हिसार की टीम ने मोहनदास क्लब बादली को पेनल्टी से हराया। ख्याली नाथ क्लब बहलबा ने प्रेम नगर भिवानी की टीम को पेनल्टी के साथ हराया।
रेवाड़ी के खोल की टीम ने खेड़ी जट झज्जर की टीम को 1-0 से हराया। एसजीडीएफसी क्लब करौंथा को नीरू खेड़ी की टीम ने 1-0 से हराया। खेड़ला गुरुग्राम की टीम ने चूली हिसार की टीम को पेनल्टी के साथ हराया। सेमीफाइनल और फाइनल के मैच सोमवार को होंगे।
इस दौरान ब्लॉक समिति मेंबर आशीष धनखड़, पूर्व सरपंच कमल सिंह, अरवी उर्फ भोला, दिनेश धनखड़, जगदीप आदि मौजूद रहे।