सोनीपत के गांव खानपुर कलां स्थित महिला विवि के जेई नीरज (52) का शव सनसिटी स्थित घर के बाथरूम में फंदे से लटका मिला। शाम को पत्नी घर पहुंची तो घटना का पता चला।
सोनीपत के गांव खानपुर कलां स्थित महिला विवि के जेई नीरज (52) का शव सनसिटी स्थित घर के बाथरूम में फंदे से लटका मिला। शाम को पत्नी घर पहुंची तो घटना का पता चला। वह मूल रूप से झज्जर जिले के गांव दुबलधन गांव के रहने वाले थे और रोहतक में सनसिटी में परिवार संग रहते थे।
विज्ञापन
अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी कमलजीत ने बताया कि सोमवार शाम छह बजे सूचना मिली कि सनसिटी में जेई नीरज का शव फंदे से लटका हुआ है। पुलिस एफएसएल एक्सपर्ट डॉ. सरोज दहिया के साथ मौके पर पहुंची। बाथरूम का दरवाजा खुला हुआ था। शव अंदर पंखे से लटका हुआ था। पत्नी की मौजूदगी में शव उतारा गया।
जेई ने यह कदम क्यों उठाया, यह अभी पता नहीं लग सका है। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। घटना के समय जेई की पत्नी बाहर गई हुई थी जबकि बेटा लखनऊ पढ़ता है। शव को पीजीआई के डेड हाउस में रखवाया गया है। अब पुलिस मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के बयान पर आगे की कार्रवाई करेगी।