फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: किला रोड बाजार में सादा वर्दी में गश्त करेंगी महिला पुलिसकर्मी

विज्ञापन
30-रोहतक एसपी गौरव राजपुरोहित का स्वागत करते किला रोड बाजार के व्यापारियों का प्रतिनि​धिमंडल ।
विज्ञापन

विज्ञापन
रोहतक। किला रोड बाजार में महिला पुलिसकर्मी सादी वर्दी में गश्त करेंगी। बाजार के व्यापारियों की शिकायत पर एसपी गौरव राजपुरोहित ने ये दिशा-निर्देश दिए हैं। साथ ही, ट्रैफिक पुलिस व पुरानी सब्जी मंडी थाना पुलिस को भी हिदायत दी है।
बाजार के प्रधान दीपक पुनियानी के नेतृत्व में बुधवार को व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल एसपी से मिला। बाजार की समस्याएं एसपी के सामने रखीं। प्रधान व व्यापारियों ने बताया कि बाजार में सुबह से शाम तक बाहर के युवक खड़े रहते हैं। इससे बाजार में आने वाली महिला ग्राहकों को परेशानी होगी।
विज्ञापन

बाजार में पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए। खासकर महिला पुलिसकर्मियों को सामान्य वर्दी में भेजा जाए। भिवानी स्टैंड की तरफ पुलिसकर्मी किला रोड बाजार के सामने वाहनों के चालान किए जाएं। यहां भीड़ अधिक होती है। शहीद भगत सिंह पार्किंग की तरफ पुलिसकर्मी तैनात किया जाए।
विज्ञापन

एसपी ने तुरंत व्यापारियों की शिकायत को ट्रैफिक, महिला व पुरानी सब्जी मंडी थाना पुलिस को कार्रवाई के लिए भेज दिया। एसपी से मिलने वालों में प्रधान के अलावा ललित सुनेजा, श्याम मिनोचा, ललित सपड़ा, सुनील बोंटरा, राजेंद्र परुथी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें