फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: महिलाओं को पसंद आ रही फर वाली जैकेट

Tue, 23 Dec 2025 02:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक । सर्दी के मौसम में फर वाली जैकेट महिलाओं को पसंद आ रही है। ठंड से बचाव के साथ ही यह उनको स्टाइलिश भी बना रही है। दिल्ली रोड स्थित एक दुकान के कारोबारी राजेश ने बताया कि इन दिनों फर वाला जैकेट महिलाओं में खूब भा रही है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि बाजार में 600 से 3000 रुपये तक की कीमत की फर वाली जैकेट उपलब्ध है। ये गुलाबी, सफेद, काली, हरी, सुनहरी आदि रंगों के अलावा पांच तरह के डिजाइन में उपलब्ध है। इन डिजाइनों में कैप वाली, गोल गले, वी आकार के गले, लंबी व शॉट साइट आदि शामिल हैं।
सर्कुलर रोड स्थित लेबर चौक के पास के दुकानदार बबलू ने बताया कि सर्दी के सीजन में महिला जैकेटों का जिले में लगभग तीन लाख का कारोबार होने का अनुमान है। दुकानदारों का कहना है कि फर चाहे असली हो या नकली इसकी जैकेट हवा को रोकने में मदद करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फर शरीर की गर्मी को बनाए रखती है। ठंड से बचाव होता है। कॉलेज, ऑफिस या पार्टी वियर के रूप में भी फर वाली जैकेट का उपयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें