57 पीजीआई में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान सेवा पखवाड़े के अंतर्गत प्रसूति एवं स्त्री रोग व
रोहतक। स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान सेवा पखवाड़े के तहत प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग ने मरीजों व संस्थान में कार्यरत महिलाओं के लिए गर्भाशय ग्रीवा कैंसर स्क्रीनिंग का आयोजन किया। यहां महिला नर्सिंग अफसर, तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी महिला कर्मचारियों की पैप स्मीयर स्क्रीनिंग की।
स्त्री रोग विशेषज्ञ डाॅ. वाणी मल्होत्रा ने कहा कि गायनी विभाग की अध्यक्ष डाॅ. पुष्पा दहिया की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक आयोजित कार्यक्रम में 80 महिलाओं को स्क्रीन की गई। इन्हें कैंसर के लक्षण व पहचान के बारे में भी बताया गया। इससे वे समय रहते बीमारी की पहचान कर इलाज ले सकेंगी। इस मौके पर डाॅ. वंदना, डाॅ. सोनिया, डाॅ. अंकिता एवं डाॅ. हिमांशी ने इसमें हिस्सा लिया। ब्यूरो