फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नुक्कड़ नाटक के माध्यम से महिला सशक्तीकरण को दिखाया

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। एमडीयू स्थित राधाकृष्णन सभागार में बुधवार को नारी शक्ति वंदन सम्मेलन आयोजित किया गया। सांस्कृतिक टीम ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से महिला सशक्तीकरण की दिशा में चलाई गई सरकार की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन

मुख्यातिथि पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, भाजपा के जिला अध्यक्ष एडवोकेट रणवीर सिंह ढाका, प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय बंसल, प्रदेश सचिव रेणू डाबला, हरियाणा राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्षा एवं सम्मेलन की संयोजिका प्रतिभा सुमन ने महिलाओं को संसद व विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण दिलवाने के लिए पारित इस अधिनियम की जानकारी दी।
मनीष ग्रोवर ने कहा कि प्रधानमंत्री ने वर्ष 2015 में पानीपत से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ राष्ट्रीय अभियान का शुभारंभ किया। इस अभियान के परिणामस्वरूप हरियाणा में लिंगानुपात में काफी सुधार हुआ। अब इस अधिनियम को लागू करवाने के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाया है। वर्ष 2029 में आम चुनाव में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण का अधिकार मिलेगा।
विज्ञापन

प्रदेश सचिव रेणू डाबला ने उपस्थित महिलाओं का आह्वान किया कि वे 16 अप्रैल को सुबह 10 बजे स्थानीय अंबेडकर चौक पर भारी संख्या में उपस्थित हो। इस मौके पर मंडल आयुक्त के ओएसडी शुभम, महिला एवं बाल विकास विभाग की कार्यक्रम अधिकारी दीपिका सैनी, हरिओम भाली, अनीता बुधवार व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें