फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरुषों को मात देकर महिलाओं ने कब्जाई चौधराहट

Tue, 12 Jan 2016 02:54 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव में महिलाओं ने जहां अपने लिए आरक्षित गांवों में चौधर की जंग में ताल ठोंकी और वहां सरपंच बन गई। वहीं सामान्य सीटों पर भी महिलाओं ने सरपंच बनने के लिए मैदान में उतरकर चौधर का ताज भी अपने सिर पर रखा। रोहतक ब्लॉक के हुमायुंपुर गांव में जहां 10 पुरुष प्रत्याशी मैदान में उतरे थे, वहीं केवल 3 महिलाएं चौधर की जंग लड़ रही थीं।
विज्ञापन


इस सामान्य सीट पर पुरुषों को मात देकर प्रत्याशी गीता ने जीत दर्ज की। सांपला ब्लाक के इस्माइला 9बी और 11 बी भी सामान्य सीट थी। वहां भी महिलाएं आगे रहीं। इस्माइला 9बी में होशियारी और 11बी में संतोष के सिर चौधर का ताज सजा। वहीं समचाना में दो पुरुषों को अकेली महिला टक्कर दे रही थीं। वहां कुसुमलता ने जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें